ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

पटना के गंगा नदी में दो नावों की जोरजार टक्कर, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गंगा नदी में दो नावों के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसे के वक्त नाव पर 21 लोग सवार थे। टक्कर के बाद नाव सवार लोग जान

पटना के गंगा नदी में दो नावों की जोरजार टक्कर, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गंगा नदी में दो नावों के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसे के वक्त नाव पर 21 लोग सवार थे। टक्कर के बाद नाव सवार लोग जान बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। 20 लोगों ने तो तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन एक शख्स अब भी लापता बताया जा रहा है। घटना पटना के मनेर स्थित एक घाट की है।


जानकारी के मुताबिक मनेर के हल्दी छपरा घाट से एक बालू लदी नाव डोरीगंज की तरफ चली थी जबकि दूसरी नाव बलवंत टोला से मनेर घाट आ रही थी। इसी दौरान 84 घाट के पास दोनों नावों की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद नाव पर सवार लोग गंगा में कूद गए।


नाव सवार 20 लोग तो तैरकर किनारे पर पहुंच गए लेकर 1 शख्स अब भी लापता बताया जा रहा है। लापता युवक की पहचान 25 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है और लापता युवक की तलाश की जा रही है।