Hindi News / news / पटना के सिविल सर्जन को हुआ कोरोना, होम आइसोलेशन में गए

पटना के सिविल सर्जन को हुआ कोरोना, होम आइसोलेशन में गए

1st Bihar Published by: Updated Jul 28, 2020, 10:50:00 PM

पटना के सिविल सर्जन को हुआ कोरोना, होम आइसोलेशन में गए

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना महामारी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। पटना के सिविल सर्जन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पटना के सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर चौधरी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। राज किशोर चौधरी ने 27 जुलाई को अपना टेस्ट कराया था और आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 


दरअसल पटना के सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर चौधरी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। सर्दी जुकाम महसूस होने के बाद उन्होंने 27 जुलाई को आरटी पीसीआर के जरिए कोरोना की जांच करवाई थी और आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सिविल सर्जन फॉर आइसोलेशन में चले गए हैं। 


पटना के सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर चौधरी ने डीएम कुमार रवि को लिखित तौर पर इसकी जानकारी दे दी है। वह आज शाम 7 बजे से होम आइसोलेशन में चले गए हैं। उनकी जगह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पटना कामकाज संभालेंगे।