ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

पटना: ब्रम्हेश्वर मुखिया हत्या मामले के चश्‍मदीद गवाह पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

PATNA: रणवीर सेना के प्रमुख रहे ब्रम्हेश्वर मुखिया की हत्‍या के चश्मदीद पर एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ है। ये हमला भोजपुर जिले के शाहपुर के रहने वाले ओम नारायण शर्मा पर पटना से

पटना: ब्रम्हेश्वर मुखिया हत्या मामले के चश्‍मदीद गवाह पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA: रणवीर सेना के प्रमुख रहे ब्रम्हेश्वर मुखिया की हत्‍या के चश्मदीद पर एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ है। ये हमला भोजपुर जिले के शाहपुर के रहने वाले ओम नारायण शर्मा पर पटना से सटे दानापुर में हुआ है। आपको बता दें, ओम नारायण शर्मा ब्रम्हेश्वर मुखिया हत्याकांड में चश्‍मदीद गवाह हैं। पिछले दिनों भी ये काफी चर्चा में रहे थे, जब मुखिया हत्याकांड से जुड़े मामले में उनकी एक बड़े नेता से बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया था। 



घटना दानापुर नगर के टेंपो स्टैंड के पास की है, जहां बुधवार की शाम ओम नारायण शर्मा पर बाइक सवार अपराधियों ने कट्टे का ट्रिगर दबाया। हालांकि ये  मिस फायर हो गई और अपराधियों के मंशे पर पानी फिर गया। इस घटनाक्रम में चश्मदीद के अंगरक्षक ने भी दो राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले। घटना को लेकर मुखिया हत्याकांड के चश्मदीद गवाह ओम नारायण शर्मा ने दानापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 



लिखित आवेदन में ओम नारायण शर्मा ने बताया कि वह बुधवार की शाम अपनी गाड़ी से दानापुर से होकर जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो स्टैंड के पास दो बाइक पर चार लोग आए और कट्टे से फायरिंग की। जब वह अपने मकसद में नाकाम हुए तो मौके से भाग निकले। इस दौरान मेरे अंगरक्षक ने दो राउंड हवाई फायरिंग की। थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने जानकारी दी है कि घटना की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि एक जून 2012 को ब्रम्हेश्वर मुखिया की हत्‍या कर दी गई थी। 

टैग्स