ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

बड़ी खबर : पटना एम्स के पास तीन मेडिकल दुकानों में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हथियार लहराते मौके से भागे क्रिमिनल

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. कई जिलों से लगातार गोलीबारी की वारदात सामने आ रही हैं. बक्सर में अपराधियों द्वारा एक शख्स को गोली मारे ज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. कई जिलों से लगातार गोलीबारी की वारदात सामने आ रही हैं. बक्सर में अपराधियों द्वारा एक शख्स को गोली मारे जाने के बाद इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां एम्स के पास तीन दवा दुकानों में अपराधियों ने फायरिंग की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना के फुलवारीशरीफ इलाके की है. जहां पटना एम्स के पास मेडिकल दुकानों में घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक मेडिकल दुकानदार की बाल-बाल जान बची. उसने बताया कि दुकान में घुसकर अपराधियों ने मर्डर करने की कोशिश की. दुकानदार ने बताया कि अपराधियों ने तीनों दुकानों से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. 


गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता