ब्रेकिंग
Bihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तार

पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हो गए दो कोच

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां आगरा के भांडई रेलवे स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई है। ट्रेन मथुरा से झांसी की ओर आ रही

पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हो गए दो कोच
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां आगरा के भांडई रेलवे स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई है। ट्रेन मथुरा से झांसी की ओर आ रही थी। इसी दौरान ट्रेन की दो बोगियों में आग लग गई है। आग लगने के बाद रेल यात्रियों में चीख पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


दरअसल, बुधवार को पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन मथुरा से झांसी की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन भांडई स्टेशन के पास पहुंची ट्रेन की दो बोगियों में भयंकर आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है हालांकि कई लोगों के झुलसने की खबर है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे के बादइस रूट पर ट्रनों का परिचालन बाधित हो गया है।