ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

पाकिस्तान से पंजाब आ रही हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरी, 15 की मौत; 50 घायल

DESK : पाकिस्तान के शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पलट जाने से कम से कम 50 लोग घायल हो गए। रेस्क्यू अभ

पाकिस्तान से पंजाब आ रही  हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरी, 15 की मौत; 50 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पाकिस्तान के शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पलट जाने से कम से कम 50 लोग घायल हो गए। रेस्क्यू अभियान में 15 शवों को निकाला जा चुका है। मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में बड़ी संख्या में लोग सवार थे। यह ट्रेन कराची से पंजाब जा रही थी तभी दुर्घटना का शिकार हो गई।


पाक अधिकारियों ने बताया कि, हजारा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच उस समय पटरी से उतर गई जब वह कराची से रावलपिंडी जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के अनुसार, दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायल लोगों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।


इधर, अधिकारियों का कहना है कि पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। रेलवे मंडल अधीक्षक महमूदुर रहमान ने कहा कि विवरण अभी भी प्राप्त किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि बोगियों से यात्रियों को निकालने के लिए बचाव प्रयास फिलहाल किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। डीएस ने पुष्टि की, ''शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 7 से 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और पलट गए हैं। लेकिन यह संख्या और बढ़ सकती है।''