ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

पहली बार स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजेंगे केजरीवाल, जेल में बंद सांसद को वापस से मौका; जानिए कब है चुनाव

DESK : दिल्ली के राजयसभा सांसदो का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में इन सीटों पर 19 जनवरी को चुनाव होने हैं और इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवारो

पहली बार स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजेंगे केजरीवाल, जेल में बंद सांसद को वापस से मौका; जानिए कब है चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : दिल्ली के राजयसभा सांसदो का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में इन सीटों पर 19 जनवरी को चुनाव होने हैं और इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इसको लेकर नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 10 जनवरी है।


दरअसल,  दिल्ली-पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी स्वाति मालिवाल को राज्यसभा भेजेगी। इसके अलावा जेल में बंद संजय सिंह फिर से राज्यसभा सांसद बनेंगे। आप ने अपने तीसरे उम्मीदवार के तौर पर ND गुप्ता को चुना है। यह राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका दूसरा कार्यकाल होगा। AAP की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) ने राज्यसभा चुनावों के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा संजय सिंह और एनडी गुप्ता को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा सांसद के रूप में जारी रखने का फैसला किया है 


वहीं, संजय सिंह कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद है। ऐसे में उनकी तरफ से दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में एक आवेदन दायर किया गया था कि वे राज्यसभा के लिये आवेदन पत्र में हस्ताक्षर कर सकें। कोर्ट ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी है। जिसके बाद जल्द ही वो अपना नामांकन करने जाएंगे। इसके बाद वो एक बार फिर से चुनावी मैदान में होंगे। 


आपको बताते चलें कि,दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीटों पर इस बार भी आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत तय मानी जा रही है। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं और इनमें से 62 पर उसका कब्जा है, जबकि 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हैं। आप के पास यहां प्रचंड बहुमत है। ऐसे में अगर कोई बड़ा उलटफेर न हो तो इस बार भी आप इन तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।