ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जाना चाहता था युवक, परिवारवालों ने नहीं भेजा तो कर दिया बड़ा कांड, आप भी जानकर रह जाएंगे दंग

DESK: बड़े शहरों में जाकर पढ़ाई करना हर किसी का सपना होता है। कुछ लोगों को सफलता मिलती है तो कुछ लोग शहर की चकाचौंध में खो जाते हैं। अपने कैरियर को बनाने का सपना एक युवक भी दे

पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जाना चाहता था युवक, परिवारवालों ने नहीं भेजा तो कर दिया बड़ा कांड, आप भी जानकर रह जाएंगे दंग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बड़े शहरों में जाकर पढ़ाई करना हर किसी का सपना होता है। कुछ लोगों को सफलता मिलती है तो कुछ लोग शहर की चकाचौंध में खो जाते हैं। अपने कैरियर को बनाने का सपना एक युवक भी देख रहा था। वह बड़े शहर में जाकर पढ़ाई करना चाहता था। लेकिन उसके परिवार को यह मंजूर नहीं था। वे चाहते थे कि उनका बेटा यही रहकर पढ़े और अपना कैरियर बनाए।


परिवारवालों के साथ यह मजबुरी थी कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए वे बेटे को बाहर नहीं भेजना चाहते थे क्योंकि वहां के खर्चे उठा पाने में परिवार सक्षम नहीं था। परिवारवालों की रजामंदी नहीं होने पर युवक ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 


युवक बाजार से हाइड्रो बम खरीदकर लाया और मुंह में रखकर माचिस से सुतली को जला दिया। जिसके बाद बम फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बम की तेज आवाज आने के बाद परिजन बाथरुम की ओर भागे तो देखा की घायलावस्था में उनका बेटा गिरा हुआ है। जिसके बाद आनन-फानन में उसे लेकर परिजन अस्पताल गये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 


आत्महत्या करने के लिए युवक ने सुतली बम का इस्तेमाल किया। इस बात की खबर मिलते ही इलाके के लोग भी दंग रह गये। दरअसल अजीबोगरीब यह मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले का है जहां 24 साल का युवक ब्रजेश प्रजापति ने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली। वह अपने परिवारवालों से नाराज था वो भी इसलिए कि उन्होंने पढ़ने के लिए बड़े शहर में नहीं भेजा। 


जबकि बीएससी का छात्र ब्रजेश हायर एजुकेशन के लिए बाहर जाना चाहता था। परिवारवालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए वे अपने बेटे को बाहर भेज पाने में असमर्थ थे और इसीलिए उन्होंने ब्रजेश को घर में रहकर पढ़ाई करने की बात कही थी। जो ब्रजेश को नागवार गुजरा और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। ब्रजेश की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।     

टैग्स