ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

CAA के खिलाफ ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SC से तुरंत रोक लगाने की मांग की

DELHI: देशभर में सीएए लागू होने के बाद इसका विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष के साथ साथ मुस्लिम संगठन इस कानून का विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों मुस्लिम संगठनों ने सुप्रीम क

CAA के खिलाफ ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SC से तुरंत रोक लगाने की मांग की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: देशभर में सीएए लागू होने के बाद इसका विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष के साथ साथ मुस्लिम संगठन इस कानून का विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों मुस्लिम संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट कोर्ट में याचिका दाखिल कर इसपर रोक लगाने की मांग की थी। अब एआईएमआईएम के चीफ ओवैसी ने भी सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।


नागरिकता संशोधन अधिनियम के साथ ही ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के सामने एनआरसी का मामला भी उठाया है। उन्होंने शीर्ष अदालत से अपील की है कि सीएए पर तुरंत रोक लगाई जाए। ओवैसी ने कोर्ट से कहा है कि सीएए के बाद देश में एनआरसी आने वाला है और ये दोनों का अपवित्र गठजोड़ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरसी के जरिए भारतीय मुसलमानों को निशाना बनाए जाने की योजना है।


असदुद्दीन ओवैसी ने संशोधित कानून को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया है और कहा है कि यह कानून 14, 25 और 21 का उल्लंघन करता है। ऐसे में जब तक इस मामले की सुनवाई होती है तब तक इस कानून के लागू होने पर रोक लगा देनी चाहिए। इससे पहले दो मुस्लिम संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सीएए पर रोक लगाने की मांग की थी और इस कानून को असंवैधानिक बताया था।