ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

ओडिशा रेल हादसे की होगी उच्चस्तरीय जांच: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए आदेश, इस्तीफे पर साधी चुप्पी

DESK: ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक ट्रेन हादसे में अबतक 288 लोगों की जानें चली गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मु

ओडिशा रेल हादसे की होगी उच्चस्तरीय जांच: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए आदेश, इस्तीफे पर साधी चुप्पी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक ट्रेन हादसे में अबतक 288 लोगों की जानें चली गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा लिया। रेल मंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।


दरअसल, शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे ओडिशा के बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे।इसभयानक ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 पर पहुंच गई है जबकि 900 से अधिक घायल रेल यात्रियों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया ह।


शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य के सीएम नवीन पटनायक हालात का जायजा लिया और राहत-बचाव कार्य की समीक्षा की। इस दौरान रेल मंत्री मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं हालांकि अपने इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साध गए।