ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

ओडिशा रेल हादसा: CBI ने दर्ज किया केस, बालासोर में घटनास्थल का दौरा किया

DESK: ओडिशा के बालासोर में बीते दो जून को हुए भीषण रेल हादसे की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों हादसे की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी। मंगलवार को सीब

ओडिशा रेल हादसा: CBI ने दर्ज किया केस, बालासोर में घटनास्थल का दौरा किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: ओडिशा के बालासोर में बीते दो जून को हुए भीषण रेल हादसे की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों हादसे की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी। मंगलवार को सीबीआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। घटनास्थल के दौरे के बाद सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।


दरअसल, बीते दो जून को ओडिशा के बालासोर स्थित बहनागा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई थी। बहानगा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन और एक मालगाड़ी की आपस में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में अबतक 278 लोVगों की मौत हो चुकी है जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए हैं। 


शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह हादसा हुआ लेकिन बाद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि इस हादसे की जांच सीबीआई करेगी। रेल मंत्रालय के अनुरोध पर ओडिशा और केंद्र सरकार की सहमति मिलने के बाद मंगलवार को सीबीआई की एक टीम बालासोर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया और केस दर्ज करते हुई हादसे की जांच शुरू कर दी।