ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

ओडिशा रेल हादसे में बिहार के मजदूर की भी हुई मौत, दो की हालत नाजुक; PM मोदी ने बुलाई बैठक

MOTIHARI : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में बिहार को भी बड़ा झटका लगा है। इस रेल दुर्घटना में बिहार के एक मजूदर की मौत हो गयी है तो दो लोग की हालत काफी नाजुक बताई ज

ओडिशा रेल हादसे में बिहार के मजदूर की भी हुई मौत, दो की हालत नाजुक; PM मोदी ने बुलाई बैठक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में बिहार को भी बड़ा झटका लगा है। इस रेल दुर्घटना में बिहार के एक मजूदर की मौत हो गयी है तो दो लोग की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जबकि देशभर के 280 से लोगों की मौत हो गयी है। इसको लेकर देशभर के तमाम राजनेता ने दुःख भी जताया है। ऐसे में अब बिहार से जुड़ी हुई यह जानकारी निकल कर सामने आयी है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा रेल हादसे में पूर्वी चंपारण जिले के एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। वह रामगढ़वा प्रखंड के चिकनी गांव का रहने वाला था। दुर्घटना में घायल हो गए। इसके साथ ही दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना में घायल मजदूर से फ़ोन कर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी है। इस रेल दुर्घटना में मृतक की पहचान हो गई है। यह रामगढ़वा प्रखंड के  चिकनी गांव का रहने वाला  राजा पटेल(25) बताया जा रहा है। जबकि इन दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है उनके नाम विजय पासवान और अंजित पटेल है।  


बताया जा रहा है कि,  चिकनी गांव के 9 मजदूर केरल मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। सभी मजदूर रामगढ़वा स्टेशन से गुरूवार को केरल जाने के लिए मिथिला ट्रेन से हावड़ा गए। जहां से शुक्रवार को केरल के लिए कोरोमंडल एक्स्प्रेस पर सवार हुए। रास्ते में ओडिशा में ट्रेन हादसे का शिकार बन गई। इस रेल हादसें में अबतक देश भर में 280 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है।


वहीं, मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया है। मृतक राजा पटेल के घर में कोहराम मच गया है।उसकी पत्नी सुनिता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं अन्य घायलों के परिजन भी बेहद परेशान हैं। गांव भर के लोग पीड़ित परिवारों के घरों पर जुटे हैं। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।


आपको बताते चलें कि, ओडिशा के बालासोर मे बड़ा रेल हादसा हुआ है। बालासोर से करीब 40 किलोमीटर आगे कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई। टक्कर के बाद कोरोमंडल ट्रेन की स्लीपर बोगी के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 280 हो गयी है।  इसके साथ ही इस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने समीक्षा बैठक भी बुलाई है।