ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

ओडिशा रेल हादसा: PM मोदी पहुंचे घटनास्थल, बालासोर अस्पताल में घायलों से कर रहे मुलाकात

DESK: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुए ट्रेन हादसे में अबतक 261 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हैं. सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया

ओडिशा रेल हादसा: PM मोदी पहुंचे घटनास्थल, बालासोर अस्पताल में घायलों से कर रहे मुलाकात
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुए ट्रेन हादसे में अबतक 261 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हैं. सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जिसके बाद PM नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल का पर पहुंचे है. घटनास्थल पहुंचकर PM मोदी ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की.


हादसे स्थल पर पीएम मोदी ने चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की और इस दौरान उन्होंने एकजुट होकर उन्हें काम करने को कहा. PM घटनास्थल पर मोबाइल फोन पर भी बात करते हुए भी नजर आए, फोन पर कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से सीधे बात की. उन्होंने अधिकारियों से घायल लोगों के अच्छे इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.


इसके बाद PM मोदी बालासोर के हॉस्पिटल पहुंचे जहां घायलों को एडमिट कराया गया है. पीएम मोदी को अपने बीच पाकर कुछ घायल यात्री भावुक हो गए और वहीं रोने लगे. मोदी ने हॉस्पिटल में एडमिट घायलों को ढांढस बंधाया. साथ ही काफी देर तक वहां रुके रहे और डॉक्टरों से घायलों के इलाज की जानकारी भी ली.