ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

नोट बदली: अबतक इतने लाख करोड़ के 2000 रुपये के नोट हुए वापस, RBI ने दी जानकारी

DELHI: पिछले दिनों आरबीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए दो हजार के नोट को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया था और इसकी छपाई पर भी रोक लगा दिए गए थे। आरबीआई ने कहा था कि दो हजार के नोट देश मे वैध

नोट बदली: अबतक इतने लाख करोड़ के 2000 रुपये के नोट हुए वापस,  RBI ने दी जानकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पिछले दिनों आरबीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए दो हजार के नोट को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया था और इसकी छपाई पर भी रोक लगा दिए गए थे। आरबीआई ने कहा था कि दो हजार के नोट देश मे वैध तो रहेंगे लेकिन वे चलन में नहीं रहेंगे। आरबीआई के इस फैसले के बाद अबतक देशभर में करोड़ों लाख रुपए के दो हजार के नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं।


रिजर्व बैंग और इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया है कि अब तक 1.8 लाख करोड़ रुपये वैल्यू के दो हजार रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2023 तक जितने दो हजार रुपये के नोट्स सर्कुलेशन में थे ये उसके आधे हैं। RBI गवर्नर के मुताबिक दो हजार रुपए के 85 प्रतिशत नोट सीधे बैंक खाते में डिपॉजिट किए जा रहे हैं।


बता दें कि बीते 19 मई को आरबीआई ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दो हजार रुपए के नोट को सर्कुलेशन से वापस लेने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था। आरबीआई ने घोषणा की थी कि दो हजार के नोट देश में वैध तो रहेंगे लेकिन उनका चलन बंद हो जाएगा। नोट बदलने के लिए आरबीआई ने 30 सितंबर तक का समय लोगों को दिया है। इस समय सीमा के भीतर लोग बिना किसी आईडी प्रुफ के दो हजार रुपए के नोट बदल सकते हैं।