1st Bihar Published by: Updated Mar 28, 2020, 4:54:33 PM
- फ़ोटो
PATNA : दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में फंसे बिहारियों को वापस सुबह में लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बढ़ा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लगातार अन्य राजनीतिक दल के नेता यह मांग कर रहे हैं कि अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों को वापस लाया जाये. इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है.
शक्ति सिंह गोहिल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग की है कि अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों को वह वापस उनके घर तक पहुंचाएं. गोहिल ने कहा है कि नीतीश सरकार को बिहारियों को वापस लाने के लिए बसों का इंतजाम करना चाहिए. शक्ति सिंह गोहिल बिहार के साथ-साथ दिल्ली के भी कांग्रेस प्रभारी हैं और आज बड़ी तादाद में दिल्ली से पूर्वांचल के लोग पैदल ही यूपी बॉर्डर की तरह निकले हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दिल्ली यूपी बॉर्डर पर बसों का इंतजाम भी किया गया है, लेकिन बिहार सरकार की तरफ से ऐसा कोई इंतजाम नहीं होने से लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने और राज्य सरकारों से ही मदद की अपील की है, जहां बिहारी फंसे हुए हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...