ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

नीतीश लाख कोशिश करें लेकिन होना कुछ नहीं है: विपक्षी एकता पर कुशवाहा का तंज, कहा- विपक्ष में जितने दल उतने पीएम कैंडिडेट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में आने वाले 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है। विपक्षी दलों की इस बड़ी बैठक को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। विपक्षी

नीतीश लाख कोशिश करें लेकिन होना कुछ नहीं है: विपक्षी एकता पर कुशवाहा का तंज, कहा- विपक्ष में जितने दल उतने पीएम कैंडिडेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में आने वाले 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है। विपक्षी दलों की इस बड़ी बैठक को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम चला रहे सीएम नीतीश के पुराने साथी और आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तंज किया है। कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश जितनी कोशिश करना है कर लें लेकिन होना कुछ नहीं है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक कर लें लेकिन इसका फल उन्हें मिलने वाला नहीं है। विपक्ष में जितने दल हैं, सभी में पीएम पद के कैंडिडेट मौजूद हैं। ऐसे में विपक्ष कभी भी पीएम पद का एक चेहरा तय नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भी यह बात अच्छी तरह से पता है कि होना कुछ नहीं है, बस लगे हुए हैं। विपक्षी दलों का जो हाल है उसमें कोई रिजल्ट नहीं निकलने वाला है।


उन्होंने कहा कि जेडीयू एक डूबती नाव है, जिसमें सवार लोग धीरे-धीरे उसे छोड़ रहे हैं। हाल ही में मोनाजिर हसन ने जेडीयू से किनारा कर लिया। जेडीयू बस चार-पांच लोगों की पार्टी है बाकी नेताओं को उसमें कोई सदस्य भी नहीं मानता है। आने वाले वक्त में जेडीयू पूरी तरह से खाली हो जाएगी। वहीं इस दौरान कुशवाहा ने आरजेडी द्वारा नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने पर जोरदार हमला बोला और कहा कि राजनीति अपनी जगह है लेकिन देश का अपमान किसी भी किस्मत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।