ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण एजेंडों के साथ मानसून सत्र बुलाने पर लग सकती है मुहर

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह कैबिनेट बैठक मुख्य सचिवालय में बनें मीटिंग हॉल में बुलाई गई है। इस बैठक में कई एजेंडों

 नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण एजेंडों के साथ मानसून सत्र बुलाने पर लग सकती है मुहर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह कैबिनेट बैठक मुख्य सचिवालय में बनें मीटिंग हॉल में बुलाई गई है। इस बैठक में कई एजेंडों  पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही मानसून सत्र को लेकर भी बड़ा फैसला हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत में सरकार मानसून सत्र बुला सकती है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे राज्यपाल से अनुमति लेने के बाद हैं तय किया जाएगा।


वहीं, आज कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से पहले ही लेटर सभी संबंधित विभागों को जारी किया गया है। इस बैठक में कई विभागों के तरफ से युवाओं के लिए रोजगार को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है इस बात पर सब की नजर रहेगी।क्योंकि, राज्य सरकार के कई मंत्री खुले मंच से रोजगार देने की बात करते हैं और इस महागठबंधन सरकार ने  10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा  भी किया है। इस लिहाजा आज के कैबिनेट बैठक में इस पर भी नजर होगी।


जानकारी हो कि, पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट बैठक में पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माण में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए इंडियन एअरपोर्ट अथॉरिटी के साथ एमओयू करने की स्वीकृति भी दी गई थी। सोमवार को ही यह एमओयू हो चुका है। इसके साथ एएनएम की बहाली परीक्षा के माध्यम से करने का बड़ा फैसला भी लिया गया था और मद्य निषेध के साथ कारा विभाग में 1400 से अधिक पदों पर बहाली करने का बड़ा फैसला लिया गया था। इसके साथ ही टीचर बहाली को लेकर भी मंजूरी मिली थी। इस बार भी सबकी नजर रहेगी कि सरकार नौकरी को लेकर क्या कुछ फैसला लेती है।


आपको बताते चलें कि, इससे पहके की कैबिनेट बैठक में कुल 24 एजेंडे पर मुहर लगी थी। शराबबंदी कानून में एक बार फिर से संशोधन पर फैसला किया गया था। इसके बाद अब आज के बैठक में कितने एजेंडो पर मुहर लगाती है यह सबसे महत्पूर्ण रहने वाला है। इसके साथ ही मानसून सत्र को लेकर कौन सी तारीख तय की होती है यह भी महत्पूर्ण रहने वाला है।