ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

नेपाल में लापता हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलेट और पांच विदेशियों की दर्दनाक मौत

DESK: नेपाल में लापता हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। उड़ान भरने के बाद सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर लापता हो गया था और उसका संपर्क एटीसी से टूट गया था। लापता हुए हेलीकॉप्टर पर कैप्

नेपाल में लापता हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलेट और पांच विदेशियों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: नेपाल में लापता हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। उड़ान भरने के बाद सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर लापता हो गया था और उसका संपर्क एटीसी से टूट गया था। लापता हुए हेलीकॉप्टर पर कैप्टन समेत पांच विदेशी नागरिक सवार थे। रेस्क्यू टीम ने हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद कर लिया है। इस हादसे में पायलेट और पांच विदेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापता हेलीकॉप्टर का मलबा लिखू पीके गांव और दुधकुंडा नगर के बॉर्डर के पास मिला है। मलबे के पास से 5 शव भी बरामद हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया है कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। सीनियर कैप्टन छेट गुरुंग हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर पांच विदेशी सवार थे, जो मैक्सिको के रहने वाले थे।


मनांग एयर के हेलीकॉप्टर ने सुकरी से काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी और थोड़ी देर बाद ही माउंट एवरेस्ट के करीब लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर 12 हजार फीट से ऊपर की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। फिलहाल मलबे से शवों को निकाला जा रहा है और अधिकारी हादसे की वजह को तलाश कर रहे हैं।