ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

NDA से नाराज पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, सीट बंटवारे में नहीं मिली थी जगह

PATNA : बिहार में सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस आज केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पारस

NDA से नाराज पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, सीट बंटवारे में नहीं मिली थी जगह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस आज केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पारस ने एनडीए से अपना नाता तोड़ दिया है। हालांकि, उन्होंने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है। अपना इस्तीफा देते हुए पारस ने कहा कि - मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई मुझे एक भी सीट नहीं दी गई है। इसके साथ ही शाम को चार बजे पारस दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक पशुपति पारस और उनके पार्टी के नेता राजद के संपर्क में हैं। हालांकि, यहां भी बात बनने की संभवना बेहद कम है। 


दरअसल, एनडीए सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते में राजग में शामिल केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के दावे को नजरअंदाज किया गया है और उसे एक भी सीट नहीं दी गई है। उसके बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस आज एनडीए से बाहर होने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया हैं। पशुपति पारस दिल्ली पत्रकारों से बात करते हुए यह घोषणा की है।


मालूम हो कि, बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे का ऐलान हो चुका है इसके तहत , बीजेपी एक बार फिर बड़े भाई की भूमिका में आ गई है। बीजेपी बिहार में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।  वहीं जेडीयू के खाते में 16 सीटें आई हैं।  इसके अलावा चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5, जीतनराम मांझी की पार्टी HAM को 1 तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को एक सीट मिली है। लेकिन इसमें पशुपति पारस की RLJP को एक भी सीट नहीं दी गई जिसके बाद अब उन्होंने अपना नाता तोड़ लिया है और सेंट्रल मिनिस्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।