ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

NDA में BJP-JDU ने इस बार जताया 7 नए चेहरों पर भरोसा, जानें कौन गए, कौन आए

PATNA : बिहार में एनडीए के दोनों प्रमुख घटक दलों, भाजपा व जदयू ने रविवार को अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इन दोनों दलों को मिलाकर अबतक 7 नये चेहरे मैदान में उतारे गए है

NDA में BJP-JDU ने इस बार जताया 7 नए चेहरों पर भरोसा, जानें कौन गए, कौन आए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एनडीए के दोनों प्रमुख घटक दलों, भाजपा व जदयू ने रविवार को अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इन दोनों दलों को मिलाकर अबतक 7 नये चेहरे मैदान में उतारे गए हैं। जबकि पांच वर्तमान सांसद बेटिकट हुए हैं। इसमें भाजपा के तीन और जदयू के दो हैं। भाजपा-जदयू ने 3-3 उम्मीदवारों को पहली बार लोकसभा चुनाव में उतारा है।


दरअसल,लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अपने 16 तो भाजपा ने 17 कैंडिडेट को मैदान में उतार दिया है। इसको लेकर दोनों पार्टी के तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है। उसमें दोनों दलों ने अपने कोटे की क्रमश 17 और 16 सीटों पर 25 वर्तमान सांसदों को फिर मौका दिया है। भाजपा ने 13 जबकि जदयू ने 12 सांसदों को फिर से मैदान में उतारा है।  भाजपा ने बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे, मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद तथा सासाराम के सांसद छेदी पासवान को बेटिकट कर दिया है। वहीं जदयू ने दो सांसदों सीवान से कविता सिंह और सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू का पत्ता साफ कर दिया है।


भाजपा ने इस बार नए चेहरे के तौर पर बक्सर से पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह से मुजफ्फरपुर से राजभूषण निषाद को उतरा गया है। जबकि सासाराम से शिवेश राम तो नवादा से विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। ये सभी लोग पहली बार लोकसभा चुनाव के रण में पहली बार ताल ठोकेंगे। इस बार भाजपा ने किसी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया है। 


उधर, जदयू ने अपने 12 वर्तमान सांसदों को फिर मौका दिया है। वहीं, दो सांसदों सीवान से कविता सिंह और सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू का पत्ता कट गया है। इनकी जगह सीवान से विजया लक्ष्मी देवी और सीतामढ़ी से विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को टिकट दिया गया है। किशनगंज में भी नया उम्मीदवार मुजाहिद आलम को टिकट दिया गया है। काराकाट से रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और गया से हम के संरक्षक जीतन राम मांझी लड़ेंगे।