ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

NDA कैंडिडेट विवेक ठाकुर की बढ़ी मुश्किलें, नवादा से चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी गायक गुंजन सिंह

PATNA: बिहार में एनडीए की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। अब तक भाजपा सिर्फ यह मानकर चल रही थी कि उसकी लड़ाई इंडिया गठबंधन के नेताओं से है लेकिन अब हर विधानसभा सीट पर लड़ाई त्रि

NDA कैंडिडेट विवेक ठाकुर की बढ़ी मुश्किलें, नवादा से चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी गायक गुंजन सिंह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में एनडीए की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। अब तक भाजपा सिर्फ यह मानकर चल रही थी कि उसकी लड़ाई इंडिया गठबंधन के नेताओं से है लेकिन अब हर विधानसभा सीट पर लड़ाई त्रिकोणी होती दिख रही है। कल पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है ऐसे में एनडीए को नवादा में तगड़ा झटका लगा है। यहां भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। गुंजन सिंह कल दोपहर अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।


दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए भोजपुरिया सिंगर गुंजन सिंह ने कहा कि नवादा की जनता की अपील थी कि इस बार का चुनाव कोई गांव का बेटा लड़े। ऐसे में उनके आदेश का पालन करना मेरा फर्ज बनता है। लिहाजा कल मैं अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। नवादा के तमाम युवा माता-भाई और बहनों से निवेदन है कि वे अपना वोट एक स्थानीय उम्मीदवार को दें। 


बता दें कि पिछले कई दिनों से राजनीतिक गलियां में यह चर्चा का विषय बनी हुई है कि एनडीए में पशुपति पारस को तब्बजों नहीं मिलने के बाद उनकी पार्टी के कुछ नेताओं की तरफ से एनडीए के उम्मीदवार के खिलाफ बड़ा प्लान बनाया गया है और अब यह प्लान सरेआम दिखने भी लगा है। 


क्योंकि जिस तरह से नवादा और उसके बाद अब तक मुंगेर लोकसभा में एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय कैंडिडेट मैदान में उतर आए हैं और वो भी जातीय समीकरण का ख्याल रखते हुए चुनाव लड़ने का मन बना लिये हैं। इससे साफ मालूम चलता है कि यह सारी साजिश बीजेपी को धूल चटाने के लिए है। भोजपुरी गायक गुंजन सिंह  चुनाव मैदान में अब उतरेंगे कल ही वो नॉमिनेशन करने जा रहे हैं। स्थानीय उम्मीदवार के तौर पर गुंजन सिंह को लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है। 

टैग्स