ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

नवादा और औरंगाबाद से ये होंगे RJD के उम्मीदवार, सीट शेयरिंग से पहले लालू-राबड़ी ने सौंपा सिंबल

PATNA: महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल से पहले आरजेडी लगातार अपने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल सौंप रही है। गया सीट पर कुमार सर्जजीत को उम्मीदवार बनाने के बाद आरजेडी

नवादा और औरंगाबाद से ये होंगे RJD के उम्मीदवार, सीट शेयरिंग से पहले लालू-राबड़ी ने सौंपा सिंबल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल से पहले आरजेडी लगातार अपने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल सौंप रही है। गया सीट पर कुमार सर्जजीत को उम्मीदवार बनाने के बाद आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने नवादा और औरंगाबाद सीट के लिए उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल सौंप दिया।


महागठबंधन में कांग्रेस, लेफ्ट और आरजेडी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद अपने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल बांट रहे हैं। बुधवार की देर रात लालू ने पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत को पार्टी का सिंबल सौंप दिया था और अब नवादा और औरंगाबाद सीट के लिए भी उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों को सिंबल सौंप दिया।


नवादा सीट से आरजेडी ने श्रवण कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि औरंगाबाद सीट से अभय कुशवाहा आरजेडी के उम्मीदवार होंगे। गुरुवार को श्रवण कुशवाहा और अभय कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ राबड़ी आवास पहुंचे, जहां लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने उन्हें पार्टी का सिंबल सौंप दिया।


बता दें कि आरजेडी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई है हालांकि, सिंबल बांटे जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों का ऑफर मिला है लेकिन कांग्रेस 10 सीट की मांग कर रही है। ऐसे में सीटों का फॉर्मूला तय होने से पहले ही लालू अपने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल बांट रहे हैं।