ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे जाएंगे जेल

DESK: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पटियाला की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने रोड रेज के 34 साल पुराने मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को

नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे जाएंगे जेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पटियाला की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने रोड रेज के 34 साल पुराने मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। इसी मामले में सिद्धू आज पटियाला की एक कोर्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष सरेंडर कर दिया।


कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच के बाद सिद्धू को पटियाला जेल भेज दिया जाएगा। नवतेज सिंह चीमा समेत पार्टी के कुछ नेताओं के साथ नवजोत सिंह सिद्धू जिला जज की कोर्ट में पहुंचे थे। कोर्ट में पहुंचते ही सिद्धू ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने सरेंडर कर दिया। जहां से उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।


सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर के लिए समय देने की गुजारिश की थी लेकिन फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने कोर्ट से अपनी शराब सेहत का हवाला देते हुए समय की मांग की है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने रोड रेज के मामले में एक साल की सजा सुनाई थी।


बता दें कि साल 1988 में सिद्धू का पार्किंग को लेकर एक बुजुर्ग के साथ झगड़ा हुआ था। हाथापाई के दौरान सिद्धू ने बुजुर्ग को घूसा मार दिया था। जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है।

टैग्स
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, भ… | FirstBihar