1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Apr 20, 2020, 4:01:37 PM
- फ़ोटो
NALANDA : बिहारशरीफ पीएचसी प्रभारी चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इनके संपर्क में आए सभी अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों व आशा और आंगनवाड़ी सेविकाओं में कोरोना सैंपल जांच के लिए होड़ सी मच गई है । आलम यह हो गया है कि चिकित्सक के संपर्क में आए हर कोई अपना जांच कराना चाह रहे हैं ।
इसी को लेकर आज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में जांच कराने पहुंची एएनएम को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा । सिविल सर्जन ने पहले अधिकारियों के सैंपल जांच को लेने का निर्देश दिया है । इस कारण यह लोग जब अपना सैंपल देने बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंची तो सैंपल ले रहे कर्मियों ने सैंपल लेने से इंकार कर दिया ।
इससे सभी एएनएम स्वास्थ्य कर्मी प्रदर्शन करने लगी और ऐसे माहौल में ड्यूटी पर नहीं जाने को बोल रही हैं । वहीं बिहार शरीफ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उदय कुमार ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल नहीं लेना है । डीएम का निर्देश है कि अभी सिर्फ पीएचसी और सदर प्रखंड के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के ही सैंपल जांच में भेजे जाने हैं । इसके बाद यदि जरूरत पड़ने पर अन्य कर्मियों का सैंपल लिया जाएगा ।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...