1st Bihar Published by: Updated Dec 11, 2020, 9:28:54 AM
- फ़ोटो
NALANDA : हिलसा थाना इलाके के धर्मपुर गांव में अपराधियों ने चाकू से गोदकर किसान की निर्मम हत्या कर दी. घटना के समय किसान खलिहान में रखे धान का रखवाली कर रहा था.
मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी 50 साल के नरेश प्रसाद के रूप में की गई है. बताया जाता है कि किसान नरेश प्रसाद घर के बगल में बने खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी.
शुक्रवार की अहले सुबह जब परिजन खलिहान में पहुंचे तो देखा कि नरेश प्रसाद का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया . पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.