ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

जयमाला के बाद भागा दूल्हा, दुल्हन के परिजनों ने बंधक बनाकर बारातियों को पीटा

NALNDA: जयमाला के बाद अचानक दूल्हा भाग निकला. जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने बारातियों को बंधक बना लिया और दुल्हन को बुलाने की मांग करने लगे. यह मामला नगर थाना क्षेत्र का है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA: जयमाला के बाद अचानक दूल्हा भाग निकला. जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने बारातियों को बंधक बना लिया और दुल्हन को बुलाने की मांग करने लगे. यह मामला नगर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि दूल्हा के मंडप से भागने के बाद आक्रोशित दुल्हन पक्ष के लोगों से दूल्हे के पिता समेत 5 लोगों को बंधक बना लिया. चंडी थाना इलाके के रूपसपुर गांव से सुहावन दास के बेटे विजेंद्र कुमार का  शनिवार को बिहारशरीफ के एक मोहल्ले में बारात आयी थी. सब कुछ ठीक चल रहा था. समधी मिलन से लेकर वरमाला की रस्म अदा कर दूल्हा जलवसा पर चले गए.  इसी बीच अचानक खबर आयी कि दूल्हा भाग गया है.

 हड़कंप मच गया

दूल्हा के भागने की खबर मिलते ही दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया. गुस्से में दुल्हन पक्ष के लोगों ने समधी समेत 5 लोगों बंधक बना लिया और दूल्हे को बुलाने का दबाब बनाने लगा. इसी बीच किसी ने नगर थाना को इसकी सूचना दे दी. नगर थाना मौके पर पहुंचकर दूल्हे को बुलाने का दबाव बनाने लगे. दबाव बढ़ा देख रविवार को युवक ज्योहीं मोहल्ला पहुंचा. गुस्साए वधू पक्ष के लोगों ने उस पर लात घूंसे से पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को शांत कराते हुए थाने लाई.

दुल्हन बोली नहीं करूंगी शादी

इसके बाद दुल्हन ने कहा कि मुझे ऐसा जीवनसाथी नहीं चाहिए जो दहेज लोभी हो. इसके बाद स्थानीय लोगों और नगर थानाध्यक्ष के प्रयास से क्षतिपूर्ति की राशि वधू पक्ष को देने के बाद दूल्हे को छोड़ दिया गया .जिसके बाद दूल्हा बैरंग लौट गया. नगर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि युवती ने स्पष्ट तौर पर शादी से इंकार करते हुए किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करायी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता