ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

नालंदा में दिनदहाड़े मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

NALANDA : बिहार में कोरोना काल में भी तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा कहबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  बिहार में कोरोना काल में भी तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा कहबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर ह्त्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नालंदा जिले के बेन थाना इलाके की है. जहां बड़ी आँट गांव में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति सरकारी विद्यालय का चपरासी बताया जा रहा है.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूल का चपरासी मंदिर में पूजा करने जा रहा था. इस दौरान अपराधियों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया. बदमाशों ने गोली मारकर उसकी ह्त्या कर दी. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने को दी.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नालंदा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बेन थानाध्यक्ष ने बताया कि डेड बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की तफ्तीश की जा रही है. चपरासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा सदर अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता