Hindi News / news / नालंदा में कोरोना का खौफ, पॉ़जिटिव केस मिलने के बाद 22 जगहों को...

नालंदा में कोरोना का खौफ, पॉ़जिटिव केस मिलने के बाद 22 जगहों को किया सील

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Apr 14, 2020, 3:55:50 PM

नालंदा में कोरोना का खौफ, पॉ़जिटिव केस मिलने के बाद 22 जगहों को किया सील

- फ़ोटो

NALANDA : बिहारशरीफ में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की नींद उड़ गयी है। आनन फानन में  मेडिकल की टीम द्वारा युवक और उसके परिवार के सभी सदस्यों के अलावे आस-पास के लोगो को क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है । वहीं प्रशासन के इलाके में 22 जगहों को पूरी तरह सील कर दिया है।


बताया जा कि युवक की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। युवक सऊदी अरब से आया था।उसके सैंपल को जांच में भेजा गया था। जिसका रिपोर्ट रविवार की देर रात पॉजेटिव आया । मेडिकल की विशेष टीम युवक पर नजर बनायी हुए है । वहीं आज जिले के आलाधिकारी ने मोहल्ले का निरीक्षण कर 22 जगहों को चिन्हित करते हुए सील कर दिया है ।


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्क्रीनिंग का काम तेज कर दिया गया है।हालांकि सर्वे कर रही नर्सों का आरोप है कि लोग जांच में मदद तो कर रहे हैं कि लेकिन कुछ लोग जांच नहीं करवाने के लिए गाली-गलौज पर भी उतारू हो जा रहे हैं। यही नहीं घरों में परिवार के सदस्य रहने के वावजूद घर से कोई निकलता ही नहीं है । ऐसे में हमलोग किस तरह सर्वे करेगें । वहीं सीलिंग के बाद ड्यूटी में तैनात जवान आने-जाने वालों को रोकते हुए घरों में ही रहने की सलाह दे रहे है ।