ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

नालंदा में BDO और CO के सामने पुलिसवालों की जमकर पिटाई, ग्रामीणों ने पुलिस को चोर बताकर की पत्थरबाजी, हमले में 6 सिपाही जख्मी

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इन दिनों पुलिस को भी असामाजिक तत्त्व अपना निशाना बना रहे हैं. छपरा, गया और मुजफ्फरपुर के बाद रविवार को नालंदा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इन दिनों पुलिस को भी असामाजिक तत्त्व अपना निशाना बना रहे हैं. छपरा, गया और मुजफ्फरपुर के बाद रविवार को नालंदा में भी आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को अपना निशाना बनाया. आपसी विवाद को सुलझाने गई पुलिस की टीम के ऊपर नाराज लोगों ने पत्थरबाजी कर दी. इस हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं. 

नालंदा में BDO और CO के सामने पुलिसवालों की जमकर पिटाई, ग्रामीणों ने पुलिस को चोर बताकर की पत्थरबाजी, हमले में 6 सिपाही जख्मी


वारदात जिले थरथरी थाना इलाके के जमालपुर गांव की है. जहां नाले के विवाद को लेकर हुई मारपीट को सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने चोर-चोर कहकर पथराव कर दिया. इस हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के मुताबिक जमालपुर गांव में दो गुटों के बीच नाले के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था. हमले में जख्मी एक पुलिसकर्मी ने बताया लोगों ने अचानक से हमला बोल दिया. विवाद की सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी मौके पर गए थे. मामले को निपटाने के लिए बात चल ही रही थी कि ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. उन्होंने चोर-चोर कहकर जमकर पथराव किया. 


वारदात की सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. पुलिस उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करेगी.


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता