ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

नालंदा में अपराधियों ने सरेआम एक शख्स को मारी गोली, मोतिहारी में महिला को धारदार हथियार से काटा

DESK : बिहार में इन दिनों बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा और मोतिहारी से जहां अपराधियों ने दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया. नालंदा में अ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : बिहार में इन दिनों बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा और मोतिहारी से जहां अपराधियों ने दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया. नालंदा में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. वहीं, मोतिहारी में  धारदार हथियार से हमले में महिला समेत 4 लोग जख्मी हो गए. पुलिस  छानबीन में जुटी हुई है. 


नालंदा में अपराधियों ने सरेआम एक शख्स को मारी गोली
पहली वारदात नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके की है. जहां चोराबगीचा राणाबीघा मोड़ के पास अपराधियों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी. गोली लगने से जख्मी युवक को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान देवीसराय के रहने गणेश पासवान के अमित कुमार कोसुक (20) के रूप में की गई है. दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 


मोतिहारी में धारदार हथियार से हमले में महिला समेत 4 जख्मी
दूसरी बड़ी वारदात पूर्वी चंपारण जिले की है. जहां मोतिहारी के तुरकौलिया थाना इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई. जहां जयसिंहपुर गांव में एक पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया. धारदार हथियार से हमले में एक महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.