ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! दुलारचंद हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल लौटेंगे या बच जाएगी जमानत?✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! दुलारचंद हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल लौटेंगे या बच जाएगी जमानत?✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश

नगर विकास विभाग करेगा इंजीनियरों की बहाली, दो हफ्ते में पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया

PATNA : बिहार का नगर विकास एवं आवास विभाग इंजीनियरों की बहाली करने जा रहा है। विभाग 2 हफ्ते के अंदर बड़ी तादाद में इंजीनियरों की नियुक्ति करेगा। विभाग में 255 असिस्टेंट इंजीनि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार का नगर विकास एवं आवास विभाग इंजीनियरों की बहाली करने जा रहा है। विभाग 2 हफ्ते के अंदर बड़ी तादाद में इंजीनियरों की नियुक्ति करेगा। विभाग में 255 असिस्टेंट इंजीनियर की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही साथ 463 जूनियर इंजीनियर की भी बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 


नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर इन सभी को विभाग नियोजन पत्र भी दे देगा। विभाग जिन इंजीनियरों की नियुक्ति करने जा रहा है उनमें 192 सिविल इंजीनियर, 61 मेकेनिकल इंजीनियर और दो आर्टिकल इंजीनियर शामिल हैं। इसके अलावे 2 सप्ताह के अंदर 463 जूनियर इंजीनियर की बहाली प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। यह सभी नियुक्तियां संविदा के आधार पर होगी। 


जूनियर इंजीनियर पद के लिए कुल 18482 फॉर्म आए हैं। इनमें से 377 सिविल इंजीनियर, 44 मैकेनिकल और 42 इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की बहाली की जाएगी। बहाली प्रक्रिया के लिए 3 फरवरी को चयन समिति के बैठक होगी और उसके बाद जूनियर इंजीनियर के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 10 से 11 फरवरी तक होगी। 16 फरवरी तक नियोजन पत्र दे दिया जाएगा।