1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Dec 11, 2020, 4:49:10 PM
- फ़ोटो
NALANDA : नालंदा जिले से नदी में डूबकर एक किशोर की मौत होने की खबर सामने आ रही है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना चण्डी थाना इलाके के भगवानपुर मुसहरी गांव की बताई जा रही है.
परिजनों के मुताबिक किशोर 29 नवंबर को मुहाने नदी के पास खेलने गया हुआ था लेकिन वापस नहीं आया. परिजनों ने आशंका जताई कि खेलने के दौरान ही उसका पैर नदी में फिसला होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी.
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ नदी के पास जुट गई. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.