1st Bihar Published by: Updated Jul 27, 2020, 10:08:49 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बीते दिनों युवा कांग्रेस परिवार के सदस्य मुनिराम की अपराधियों ने हत्या कर दी थी. हत्या के कई दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारे अभी तर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं.
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी भी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश सिंह सन्नी और प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल मृतक के परिवार से मुलाकारत करने पहुंचे. जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को संतावना देते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.
मुजफ्फरपुर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने बिहार में जंगलराज बताया है. उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े विपक्षी कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या जंगलराज का प्रमाण है और अब तक अपराधियों का न पकड़ा जाना इस बात को भी साबित करता है कि इसमे सरकार का भी अपराधियों को समर्थन है. इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम भी मौजूद रहे .