ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मुजफ्फरपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान, पेड़ पर डेडबॉडी टंगा देख डर गए लोग

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ से लटक कर जान दे दी है। पेड़ से लटके शवों को देखकर गांव में दहशत फैल गयी। मामला फिलहाल आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गया है। पु

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ से लटक कर जान दे दी है। पेड़ से लटके शवों को देखकर गांव में दहशत फैल गयी। मामला फिलहाल आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।


जिले के मीनापुर थानाक्षेत्र के छेगन नेउरा गांव के पास बगीचा में एक युवक-युवती का पेड़ में फांसी के फंदे में लटकता शव मिला। सुबह कुछ लोग बगीचा में गये तो पेड़ के डाल में दो फांसी के फंदे में लटकते शव देखकर भाग खड़े हुए। बाद में गांव वालों के साथ वहां पहुंचे तो देखते ही देखते पूरी भीड़ जमा हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक स्थानीय छेगन नेउरा गांव का है जबकि युवती बगल के ही गांव राम सहाय छपड़ा की है।


लोगों की सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची मीनापुर पुलिस ने दोनों के शव को फांसी के फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।मौके पर जितने लोग उतनी तरह की बाते होती रही। ज्यादातर लोग प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का मामला बता रहे थे कुछ लोगों का कहना है कि हत्या को शव को यहां लटका दिया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसी के बाद हत्या या आत्महत्या के मामले से पर्दा उठ सकेगा। 


टैग्स