Hindi News / news / आइसोलेशन वार्ड में BMP जवान ने की सुसाइड की कोशिश, साथी जवानों ने...

आइसोलेशन वार्ड में BMP जवान ने की सुसाइड की कोशिश, साथी जवानों ने बचा ली जान

1st Bihar Published by: Updated Aug 02, 2020, 11:51:23 AM

आइसोलेशन वार्ड में BMP जवान ने की सुसाइड की कोशिश, साथी जवानों ने बचा ली जान

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: बिहार में आइसोलेशन वार्ड में सुसाइड की घटना बढ़ती जा रही है. अब एक बीएमपी के जवान ने सुसाइड की कोशिश की, लेकिन राहत की बात रही है साथी जवानों ने देख लिया और उसकी जान बच गई. यह घटना मुजफ्फरपुर शहर के मालीघाट स्थित बीएमपी-6 में बने आइसोलेशन वार्ड की है.

 फांसी के फंदे से लटका था

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीएमपी जवान सुसाइड के लिए फांसी के फंदे से लटका हुआ था. इस दौरान ही साथी जवानों ने देखा लिया. जिसके बाद उससे तुरंत फंदे से उतारकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया. 

बताया जा रहा है कि सुसाइड का प्रयास करने वाला बीएमपी जवान हाजीपुर का रहने वाला है. कुछ दिन पहले ही वह ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव हुआ था. उसके बाद उससे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. कई कोरोना पॉजिटिव उससे साथी जवान भी सेंटर में हैं. बता दें कि बिहार कोरोना पॉजिटिव कई मरीज सुसाइड कर चुके हैं और इस तरह की लगातार घटनाएं बढ़ती जा रही है.