ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड : महापापियों को 14 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा , साकेत कोर्ट ने फैसला रिजर्व रखा

DELHI : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के दोषियों को 14 नवंबर के दिन सजा सुनाई जाएगी। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के दोषियों को 14 नवंबर के दिन सजा सुनाई जाएगी। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर बिहार सरकार की किरकिरी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े सभी केस की सुनवाई दिल्ली के साकेत कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था और अब इसकी सुनवाई पूरी हो गई है। 

साकेत कोर्ट में फैसला रिजर्व रखते हुए 14 नवंबर को इसके ऐलान की तारीख तय की है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में कुल 21 आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और अपराधिक साजिश के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले का खुलासा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की एक रिपोर्ट में हुआ था। TISS ने बिहार में चल रहे हैं शेल्टर होम को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी जिसमें यह खुलासा हुआ कि बालिका गृह में रह रही बच्चियों का साथ यौन शोषण किया जा रहा है। मई 2018 में TISS की रिपोर्ट के आधार पर बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस कंप्लेंन दर्ज कराई।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम चलाने वाला ब्रजेश ठाकुर इस मामले का मुख्य अभियुक्त है। यह मामला इतना हाई प्रोफाइल रहा की नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को इस्तीफा तक देना पड़ा। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि 14 नवंबर को कोट दोषियों को क्या सजा सुनाता है।