ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

मुंबई में बड़ा हादसा : बिल्डिंग में लगी आग, 7 लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन झुलसे

DESK : मुंबई में आज सुबह सवेरे बड़ा हादसा हुआ है. मुंबई के तार देव में भाटिया अस्पताल के पास एक बिल्डिंग में आग लग गई है. 20 मंजिली इमारत में आग लगने की वजह से अब तक 7 लोगों क

मुंबई में बड़ा हादसा : बिल्डिंग में लगी आग, 7 लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन झुलसे
First Bihar
2 मिनट

DESK : मुंबई में आज सुबह सवेरे बड़ा हादसा हुआ है. मुंबई के तार देव में भाटिया अस्पताल के पास एक बिल्डिंग में आग लग गई है. 20 मंजिली इमारत में आग लगने की वजह से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है. तकरीबन डेढ़ दर्जन लोग इस आग में बुरी तरह से झुलस गए हैं. बताया जा रहा है कि आग बिल्डिंग के अट्ठारह में मंजिल पर लगी है. सुबह का वक्त होने के कारण लोग अपने घरों में थे इस वजह से आग की चपेट में आ गए.


हादसे के बाद मुंबई के इस इलाके से भयानक तस्वीरें सामने आई हैं. फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं. लगभग फायर ब्रिगेड के जरिए आग पर काबू पाने का काम चल रहा है. इसके अलावे रेस्क्यू ऑपरेशन भी लगातार जारी है. आग किन वजहों से लगी फिलहाल यह बात साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, आग आज तड़के 7:30 बजे के आसपास लगी.


मुंबई के नैयर हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक वहां चार झुलसे हुए लोगों को लाया गया था, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है. मुंबई की मेयर के मुताबिक अस्पताल में घायलों का इलाज कराया जा रहा है. भाटिया अस्पताल में सभी बेड फुल है, इसलिए दूसरे अस्पतालों में भी घायलों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है. 18वीं मंजिल पर आग लगने के बाद यह आग 19वीं मंजिल तक जा पहुंची जिसकी वजह से 2 फ्लोर पर रहने वाले लोग इससे प्रभावित हुए हैं.