ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

मुख्तार रिटर्न्स : योगी की पुलिस माफिया डॉन को वापस लेने निकली, 30 लोगों की टीम है हाईटेक

DESK : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से लाने के लिए उत्तर प्रदेश से पुलिस की टीमें रवाना हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के साथ एक बटालियन PAC भी रोपड

मुख्तार रिटर्न्स : योगी की पुलिस माफिया डॉन को वापस लेने निकली, 30 लोगों की टीम है हाईटेक
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से लाने के लिए उत्तर प्रदेश से पुलिस की टीमें रवाना हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के साथ एक बटालियन PAC भी रोपड़ भेजी गई है। 30 लोगों की टीम को अत्याधुनिक के साजो समान से लैस किया गया है। GPS प्रिंटर वज्र वाहन एंबुलेंस समेत तमाम आधुनिक हथियार इस टीम के पास है।


उत्तर प्रदेश के बांदा जेल को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसे लेकर जेल की सुरक्षा की भी जांच की गयी है। जिसके संबंध में डीजी कारागार आनंद कुमार को रिपोर्ट भेजी गयी है। जेल सुरक्षा की जांच के दौरान तन्हाई बैरक की विशेष जांच की गयी है। तन्हाई बैरक में ही मुख्तार अंसारी को रखा जाना है। जनवरी 2019 से पहले भी मुख्तार अंसारी बांदा जेल में ही बंद था। 



 जेल के प्रवेश और निकासी द्वार पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गये है। इसे लेकर सुरक्षा के चाक चौबंध प्रबंध किए गये है। जीपीएस सिस्टम से लैस वज्र वाहन के साथ यूपी पुलिस के तीस जवानों और एक अधिकारी पंजाब के लिए रवाना हो चुके है जो मुख्तार अंसारी को बांदा जिला जेल लेकर जाएंगे। पुलिस टीम के साथ एक एम्बुलेंस भी मौजूद रहेगी। इसके अलावा एक बटालियन पीएसी को भेजा गया है।