ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़ा, थाने के मंदिर में करा दी शादी

Bihar News: कैमूर के मोहनियां में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया, बाद में पुलिस की मौजूदगी में थाने के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां प्रेमिका से मिलने आए युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस की मध्यस्थता में दोनों की शादी थाने परिसर के मंदिर में कराई गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के आटडिह गांव निवासी शेषनाथ राम के पुत्र रोशन कुमार होली के अवसर पर अपनी बहन के घर सुखपुरवा गांव आए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात गांव की कमलेश राम की बेटी मनीषा कुमारी से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई।


होली की रात रोशन कुमार मनीषा से मिलने खेत में पहुंचे, जहां दोनों बातचीत कर रहे थे। इस दौरान युवती के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। हंगामा और कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई, जिसमें कुछ लोग हल्के घायल हो गए।


परिजनों ने शादी का दबाव बनाया, लेकिन रोशन मौके का फायदा पाकर अपने गांव लौट गए। इसके बाद मनीषा के परिजन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों परिवारों को बुलाकर समझाइश की और बातचीत के बाद रोशन भी शादी के लिए तैयार हो गया।


गुरुवार की देर शाम थाने के पीछे स्थित मंदिर में दोनों की विधिवत शादी कराई गई। शादी में परिवार और कुछ स्थानीय लोग मौजूद रहे और नवदंपती को आशीर्वाद दिया। मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दोनों युवक-युवती आपसी सहमति से शादी के लिए तैयार थे और उन्हें आगे का जीवन शांति और समझदारी के साथ बिताने की सलाह दी गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता