ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का अगला मुख्यमंत्री’, बैठक से पहले ललन सिंह का बड़ा बयान

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही तय करेंगे। उन्होंने विपक्ष और आरसीपी सिंह के बयान को खारिज करते हुए नीतीश कुमार की इच्छा के अनुसार ही निर्णय लेने की बात दोहराई।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद लोगों के मन में बड़ा सवाल है कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा? सियासी गलियारे में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि इसी बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ कर दिया है कि बिहार का अगला सीएम कौन तय करेगा। उन्होंने कहा है कि बिहार का अगला सीएम नीतीश कुमार ही तय करेंगे।


जेडीयू की बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी की बातों पर क्या प्रतिक्रिया देना है, कोई किसी का हस्र नहीं करता है। सभी निर्णय नीतीश कुमार की ईच्छा और उनकी ही मर्जी से हो रहा है। आजतक कोई धरती पर नीतीश कुमार की ईच्छा के विपरित उनसे कोई निर्णय नहीं करा सकता है। इसलिए कांग्रेस और आरजेडी को बोलना है तो बोलते रहे।


वहीं आरसीपी सिंह के बयान पर जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि जिस आदमी को पार्टी से कोई मतलब नहीं है उनकी बात पर क्या बोलें, वे पार्टी में हैं ही नहीं। हम उनकी बातों पर क्यों प्रतिक्रिया दें। उनको जो मर्जी हो बोलते रहे लेकिन उनका ऐसा नाम है जिनका नाम सुनते ही गुस्सा से लाल हो जाते हैं। आरसीपी सिंह का नाम तक नीतीश कुमार नहीं सुनना चाहते हैं।


ललन सिंह ने कहा कि आजतक जो नीतीश कुमार के स्वभाव को नहीं जानते हैं वही लोग इस तरह की बात कहते हैं। नीतीश कुमार का स्वभाव रहा है कि आज तक उनकी ईच्छा के खिलाफ कोई उनसे निर्णय नहीं करा सकता है। नीतीश कुमार को ही तय करना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता