ब्रेकिंग
डस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला दिव्यांग युवक का शव, पत्नी ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटीजमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला; फायरिंग में 4 लोग घायल, दो हमलावर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ेशराबबंदी में वसूली कांड! अपहरणकर्ता बने 4 एक्साइज अफसरों पर 'केस' दर्ज हुआ पर विभाग ने कुछ नहीं किया, सिर्फ चिट्ठी-चिट्ठी खेला जा रहा, आरोपी महिला SI को 'वरीय' की मीटिंग में लेकर गए थे 'अधीक्षक' डस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला दिव्यांग युवक का शव, पत्नी ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटीजमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला; फायरिंग में 4 लोग घायल, दो हमलावर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ेशराबबंदी में वसूली कांड! अपहरणकर्ता बने 4 एक्साइज अफसरों पर 'केस' दर्ज हुआ पर विभाग ने कुछ नहीं किया, सिर्फ चिट्ठी-चिट्ठी खेला जा रहा, आरोपी महिला SI को 'वरीय' की मीटिंग में लेकर गए थे 'अधीक्षक'

UPSC Result: पिता इंस्पेक्टर और बेटी बनी IPS अधिकारी, बिहार की रुचि सिंह ने UPSC परीक्षा में हासिल किया 171वीं रैंक

UPSC Result: बेगूसराय की रुचि सिंह ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 171वीं रैंक हासिल कर IPS अधिकारी बनने का गौरव पाया। पिता पुलिस इंस्पेक्टर हैं और उनकी सफलता पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

UPSC Result
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

UPSC Result: बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोरजना गांव की बेटी रुचि सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 171वीं रैंक प्राप्त की है। इस सफलता के साथ ही वह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित हुई हैं। रुचि की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।


जैसे ही उनकी सफलता की खबर कोरजना गांव पहुंची, पूरे इलाके में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और रुचि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि रुचि सिंह की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


रुचि सिंह, कोरजना गांव निवासी निशा सिंह और मटिहानी प्रखंड के महदरपुर गांव निवासी रामशंकर सिंह की पुत्री हैं। उनके पिता बांका जिले में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पिता के पुलिस सेवा में होने के कारण बचपन से ही रुचि को अनुशासन और सेवा भावना की प्रेरणा मिलती रही।


स्थानीय लोग इस उपलब्धि को लेकर मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि जिस बेटी को पिता ने प्रेरणा देकर आगे बढ़ाया, अब वही बेटी आईपीएस बनकर एक दिन पिता को सैल्यूट करवाएगी। यह बात गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस पर गर्व महसूस कर रहे हैं।


रुचि सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बीआरडीएबी, बेगूसराय से हुई। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई यहीं से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह दिल्ली चली गईं, जहां उन्होंने देश के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और लगातार मेहनत और समर्पण के बल पर इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की।


बताया जाता है कि रुचि सिंह वर्तमान में लखीसराय में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी खुशी जाहिर की है। लखीसराय के सदर एसडीएम प्रभाकर कुमार ने कहा कि यह अत्यंत गर्व और खुशी की बात है कि उनके कार्यालय में कार्यरत एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रुचि सिंह ने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि रुचि सिंह ने 171वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि लखीसराय जिले का भी नाम गौरवान्वित किया है।


रुचि सिंह की इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि बेगूसराय और लखीसराय दोनों जिलों में गर्व का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता