ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री का डेट फाइनल, इस दिन JDU ज्वाइन करेंगे सीएम नीतीश के बेटे

Nishant Kumar: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में शामिल होंगे और पार्टी के कामकाज में सक्रिय रूप से योगदान देंगे। बिहार की सियासत में उनकी एंट्री की तारीख फाइनल हो गई है।

Nishant Kumar
निशांत की सियासी एंट्री तय
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nishant Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर बिहार की सियासत में लंबे समय से तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब उन सभी कयासों पर विराम लग गया है। सीएम आवास में आज हुई जेडीयू की बैठक में तय हो गया कि निशांत कुमार जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे और पार्टी के काम को देखेंगे।


दरअसल, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद को छोड़ने और राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू में घमासान छिड़ गया है। पार्टी में मचे घमासान के बीच राष्टीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज सभी विधायकों. सांसदों और पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुलाई थी। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके बेटे निशांत को राजनीति में आने की सहमति दे दी। निशांत कुमार कल यानी शनिवार को जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे।


बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं राज्यसभा जा रहा हूँ.. आपलोगों को कोई दिक्कत नहीं होगा.. हम बिहार में भी रहेंगे, सब काम होते रहेगा... बिहार के विकास के लिए खूब काम कीजिए..हम सब देखते रहेंगे,  चिंता मत कीजिएगा। बैठक में मौजूद जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने ऐलान निशांत शनिवार को जेडीयू ज्वाइन करेंगे।


वहीं बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के मर्जी के बगैर कुछ भी नहीं हो सकता है। सीएम कौन होगा यह भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे। बता दें कि लंबे समय से निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चाहते थे कि निशांत जेडीयू ज्वाइन करें और पार्टी के काम को देखें। पार्टी की इस मांग को अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मान लिया है और अपनी सहमति दे दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता