ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी दोषी करार, मर्डर केस में 32 साल बाद आया फैसला

DESK: करीब 32 साल पुराने हत्या के मामले में वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया। वाराणसी की अदालत ने कांग्रेस नेता अवधेश राय हत्याकांड में बाहुबली मुख्तार अ

हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी दोषी करार, मर्डर केस में 32 साल बाद आया फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: करीब 32 साल पुराने हत्या के मामले में वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया। वाराणसी की अदालत ने कांग्रेस नेता अवधेश राय हत्याकांड में बाहुबली मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। लंच के बाद मुख्तार अंसारी कोर्ट सजा का एलान करेगा।


दरअसल, 3 अगस्त 1991 को वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर इलाके में कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या कर दी गई थी। सुबह के वक्त हल्की बारिश के बीच वैन सवार लोगों ने अवधेश राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कांग्रेस नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी।


अवधेश राय के भाई अजय राय ने चेतगंज थाने में मुख्तार अंसारी, भीम सिंह, कमलेश सिंह, राकेश के साथ पूर्व एमएलए अब्दुल कलाम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पांच नामजद आरोपियों में अब्दुल और कमलेश की मौत हो चुकी है। 32 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है।  लंच ब्रेक के बाद आज ही कोर्ट सजा का ऐलान करेगा।