ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

हनी ट्रैप में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम आया सामने, हुस्न के जलवे बिखेर करती थी ब्लैकमेलिंग, खुल गए कई राज़

BHOPAL: मध्यप्रदेश के हनी ट्रैप मामले में एक के बाद कई खुलासे हो रहे हैं. जबसे हनी ट्रैप के इस रैकेट का खुलासा हुआ है, कई दिग्‍गज नेताओं, अधिकारियों और व्‍यापारियों की

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BHOPAL: मध्यप्रदेश के हनी ट्रैप मामले में एक के बाद कई खुलासे हो रहे हैं. जबसे हनी ट्रैप के इस रैकेट का खुलासा हुआ है, कई दिग्‍गज नेताओं, अधिकारियों और व्‍यापारियों की नींद उड़ गई है. हनी ट्रैप के इस मामले में अब कई बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी नाम सामने आया है, जिसने कई राज खोल दिये हैं.


हनी ट्रैप के इस मामले से जुड़ी 4000 फाइलें जांच एजेंसियों को मिल चुकी हैं और फाइलों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है. हनीट्रैप में 40 कॉल गर्ल्स की संलिप्तता के खुलासे के बाद अब इसमें बॉलीवुड की कुछ हीरोइनों के नाम भी सामने आ रहे हैं. जो ना सिर्फ नेताओं और अफसरों के करीब गईं बल्कि बेहद शातिराना तरीके से उनका वीडियो भी बना लिया. जिसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला. इन पिक्चर्स और वीडियो का इस्तेमाल वो उनसे पैसे ऐंठने और सरकारी काम निकलवाने के लिए करती थी.


हनी ट्रैप कांड में बॉलीवुड की कई बी-ग्रेड हिरोइनें भी शामिल रही हैं. अपने हुस्न का जलवा दिखाकर इन्होंने सियासत के बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ कई आला ब्यूरोक्रेट्स की भी नब्ज़ पकड़ी. पुलिस को अब तक ऐसे कई वीडियो मिल चुके हैं. एक तरफ पुलिस हनी ट्रैप मामले की जांच कर रही है. तो वहीं दूसरी तरफ आयकर विभाग भी इस मामले में करोड़ों रुपये के लेन-देन की बात सामने आने के बाद एक्शन में है. पकड़ी गई महिलाओं के पुराने रिकॉर्ड और लेन-देन की छानबीन भी की जा रही है.

टैग्स