ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

लॉकडाउन में गुंडागर्दी: बच्चों को डॉक्टर से दिखाने जा रहे शख्स को पुलिस ने पीटा, मासूम बच्चे छोड़ने की लगाते रहे गुहार

MOTIHARI: एक शख्स बीमार बच्चे को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास बाइक से जा रहा था. इस दौरान जवानों ने रोक दिया. बिना वजह मासूम बच्चों के सामने पिता की पिटाई करने लगे. दोनों बच्च

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MOTIHARI:  एक शख्स बीमार बच्चे को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास बाइक से जा रहा था. इस दौरान जवानों ने रोक दिया. बिना वजह मासूम बच्चों के सामने पिता की पिटाई करने लगे. दोनों बच्चे देख रोने लगे और छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन हैवान जवानों को थोड़ा सा भी तरस नहीं आया.  

मोतिहारी पुलिस का वीडियो वायरल

बच्चे पिता को बचाने के लिए डर से चिल्लाते रहे. लेकिन बिहार की पब्लिक फ्रेंडली पुलिस कुछ सुनने को तैयार नहीं थी. मासूम बच्चों के सामने ही पुलिस डंडा बरसा रही थी. वायरल वीडियो मोतिहारी जिला के रघुनाथपुर ओपी थाना की है. 


लॉकडाउन के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी

मोतिहारी पुलिस का वीडियो देखने के बाद आम लोगों का रूह कांप जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए रघुनाथपुर थाना पुलिस सड़क पर खड़ी रहती है. बाइक से बच्चों को लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस रोकती है और फिर उतरने को कहती है. बच्चों के उतरने के बाद रघुनाथपुर थानाध्यक्ष बाइक सवार युवक को दूसरी तरफ से बाइक पकड़ने को कहते है. फिर जवान डंडा बरसाते है. पिता को पिटता देख बच्चे रोने चिल्लने लगते है. बता दें कि बिहार में कई जगहों पर देखा जा रहा है कि लॉकडाउन के नाम पर बिहार पुलिस के जवान गुंडागर्दी कर रहे है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Awnish

FirstBihar संवाददाता