1st Bihar Published by: Awnish Updated Apr 03, 2020, 8:13:49 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI: बीमार युवती आंधे घंटे तक हॉस्पिटल के फर्श पर तड़पती रही, लेकिन कोरोना के डर से इलाज तो दूर की बात कोई डॉक्टर उसको देखने के लिए उसके पास नहीं पहुंचा. यह घटना मोतिहारी के मधुबन पीएचसी का है. वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इस वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग के बड़े-बड़े दावों की खोल दी है.
परिजन लगाते रहे गुहार, लेकिन नहीं सुने डॉक्टर
हॉस्पिटल के बाहर में फर्श पर बुखार से एक घंटे तक एक युवती तड़पते तड़पते बेहोश हो जा रही थी. परिजन डॉक्टर से लेकर नर्स तक से देखने का गुहार लगाते लगते रहे. लेकिन किसी ने युवती का इलाज नहीं किया और न देखा. गुरुवार को मधुबन क्षेत्र के नवरंगिया डीह गांव के गुड्डू चौधरी की बेटी की अचानक तेज बुखार के साथ बेचैनी महसूस हो रही थी. लड़की के पिता बाहर रहते है. उसकी मॉ हॉस्पिटल लेकर पहुंची थी.
निजी हॉस्पिटल में परिजनों ने कराया भर्ती
युवती की स्थिति को देख परिजनों के हालत खराब थे. फोन कर एबुंलेंस मंगाया और उससे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहां पर लड़की का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि लड़की की तबीयत में सुधार हो रहा है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...