ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

मोदी ने लिट्टी-चोखा के दुकानदार को मालामाल कर दिया, छोटे से स्टॉल पर टूट पड़े हैं लोग, लग रही लंबी लाइन

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हुनर हाट में लिट्टी चोखा बेचने वाले दुकानदार को मालामाल बना दिया है. प्रधानमंत्री के लिट्टी-चोखा खाने के बाद उस स्टॉल पर लोगों की भीड

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हुनर हाट में लिट्टी चोखा बेचने वाले दुकानदार को मालामाल बना दिया है. प्रधानमंत्री के लिट्टी-चोखा खाने के बाद उस स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इंडिया गेट पर लगे इस मेले में लोग ढ़ूढ़ कर लिट्टी-चोखा की दुकान पर पहुंच रहे हैं. आलम ये है कि स्टॉल चलाने वाले के लिए सारे ग्राहकों को लिट्टी-चोखा देना मुश्किल हो रहा है.


लिट्टी-चोखे की स्टॉल पर लाइन लग रही है
हमारे संवाददाता ने शुक्रवार को हुनर हाट का दौरा किया. मेले में सबसे ज्यादा भीड़ लिट्टी-चोखे की दुकान पर नजर आयी. लोग लिट्टी-चोखे के लिए लाइन में खड़े थे. छोटे से स्टॉल पर भीड इतनी ज्यादा थी कि लोगों को लिट्टी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था.


गौरतलब है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुनर हाट पहुंच गये थे. देश भर के शिल्पकारों-बुनकरों की कला को लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने हुनर हाट लगाया है. प्रधानमंत्री मोदी मेले में लिट्टी-चोखा की दुकान पर पहुंच गये थे. उन्होंने लिट्टी-चोखा खाते हुए तस्वीर भी सोशल मीडिया पर भी डाली थी.


प्रधानमंत्री के लिट्टी-चोखा खाने के बाद से ही स्टॉल चलाने वाले की किस्मत बदल गयी. बड़ी तादाद में लोग उस स्टॉल पर पहुंच रहे हैं. लिट्टी-चोखा के साथ साथ उस स्टॉल पर दूसरे बिहारी व्यंजन भी हैं, उनकी बिक्री भी बढ़ गयी है. उस स्टॉल पर बिहार की मिठाई चंद्रकला और अनरसा की भी बिक्री बढ़ गयी है. दुकानदार रंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री के आने के बाद बिक्री दस गुणा ज्यादा हो गयी है. दुकानदार ने प्रधानमंत्री को शुक्रिया भी कहा.


हुनर हाट रविवार यानि 23 फरवरी तक चलेगा. स्टॉल मालिक को उम्मीद है कि अगले दो दिनों में बिक्री और बढ़ेगी. वैसे प्रधानमंत्री के आने के बाद मेले के दूसरे स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ बढ़ गयी है. 

टैग्स