ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले पर गरमाई बिहार की सियासत, मंत्री संतोष सुमन ने बताया कब होगा पूरे मामले का खुलासा?

Bihar Politics: पटना के शंभू हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत पर बिहार की सियासत गरमा गई है, मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि 5–10 दिनों में पूरे मामले का खुलासा होगा।

Bihar Politics
दोषियों को दंड मिलेगा
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पटना के शंभू हॉस्टल में जहानाबाद की रहने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। इस घटना को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर बने हुए हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री ने बताया है कि इस पूरे मामले का खुलासा कबतक हो जाएगा।


विपक्ष के आरोपों पर बिहार सरकार के मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि कहीं कोई लीपापोती नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में कोई भी छोटा या बड़ा नहीं है। यह घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। 


उन्होंने कहा कि पुलिस के बड़े अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं और पांच से दस दिनों के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और एसआईटी की छानबीन शुरू हो गई है।


वहीं विपक्ष की तरफ से सीबीआई जांच की मांग किए जाने के सवाल पर संतोष सुमन ने कहा कि विपक्ष के लोगों को विश्वास रखना चाहिए। इस राज्य में जब वह लोग गलत किए तो उनका बुरा हाल हो गया तो और किसी के बचने का सवाल नहीं है।


उन्होंने कहा कि जो भी लोग इसके पीछे शामिल हैं और जिन्होंने गलत किया है वो बचेंगे नहीं। दोषियों को दंड मिलेगा। उधर, जीतन राम मांझी के यह कहने पर कि बड़ी साजिश हुई है और घटना को छिपाया जा रहा है, इसपर संतोष सुमन ने कहा कि मामले में कोई एक व्यक्ति कारण हो सकता है, जांच में ऐसे सबूत मिलेंगे तो जो कोई भी होगा और चाहे जितना बड़ा आदमी होगा उन्हें सजा मिलेगी।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता