ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

मोदी के साथ होगा पटनायक का गठबंधन ? BJD ने 9 सीटों पर कर दिया उम्मीदवारों का ऐलान

DESK : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को ह

मोदी के साथ होगा पटनायक का गठबंधन ? BJD ने 9 सीटों पर कर दिया उम्मीदवारों का ऐलान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इसके साथ ही  लोकसभा चुनावों के साथ 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। इस बीच बीजू जनता दल (बीजेडी) ने अपने 9 उम्मीदवारों की घोषणा का एलान किया है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियां अब अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर रही हैं। ऐसे में ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) ने अपने 9 उम्मीदवारों की घोषणा की है। नवीन पटनायक की बीजेडी ने जिन सीटों से कैंडिडेट्स घोषित किए हैं उनमें कालाहांडी से पुष्पेंद्र सिंह देव, नबरंगपुर (एसटी) से रमेश चंद्र मांझी, बेरहमपुर से चंद्रशेखर साहू, कोरापुट (एसटी) से कौसल्य हिकाका, बरगढ़ से प्रसन्ना आचार्य, सुंदरगढ़ (एसटी) से सुनीता बिसवाल, बालंगिर से कलिकेश नारायण सिंह देव, कंधमल से अच्युत समंता और अस्का से प्रमिला बिसोई शामिल हैं। 


मालूम हो कि, इस बार ओडिशा में 21 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। चर्चा ये भी है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और बीजेडी में गठबंधन भी हो सकता है। लेकिन, अब जिस तरह से नवीन पटनायक से यहां 09 कैंडिडेट को मैदान में उतारा है उससे कई तरह की बातें निकल कर सामने आ रही है। अगर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होता है तो ये चुनाव और भी दिलचस्प हो जाएगा। क्योंकि बीजेडी सत्ता में है और बीजेपी विपक्ष की भूमिका निभा रही है। 


आपको बताते चलें कि,  साल 2019 के आम चुनावों में बीजेडी ने 21 लोकसभा सीट में से 12 पर जीत हासिल की, जबकि बीजेपी ने आठ और कांग्रेस ने एक सीट हासिल की। वहीं, विधानसभा चुनाव में बीजेडी को 113 सीट मिलीं, बीजेपी को 23 सीट, कांग्रेस को नौ सीट, माकपा को एक सीट मिली और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की।