ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

मिथिलांचल में PM मोदी ने किया प्रभु श्री राम को याद, कहा - 500 वर्षों से माता सीता को भी था इस पल का इंतजार

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे है। पीएम मंच से हाथ हिला कर दरभंगा के लोगों का अभिनंदन किय

मिथिलांचल में PM मोदी ने किया प्रभु श्री राम को याद, कहा - 500 वर्षों से माता सीता को भी था इस पल का इंतजार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे है। पीएम मंच से हाथ हिला कर दरभंगा के लोगों का अभिनंदन किया। PM ने मैथिली में अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा राजा जनक, सीता मैया के पावन मिथिला भूमि के नमन करए छी। मोदी ने भारत माता की जय और जय श्री राम भी कहा।


उन्होंने कहा कि, 500 वर्षों के बाद हमारा इंतजार समाप्त हुआ। 500 साल तक यह हमारे पूर्वज संघर्ष करते रहे, बलिदान देते रहे और कभी भी वह लोग निराश नहीं हुए। लेकिन,  हमारे पूर्वजों को पता था कभी ना कभी कोई बेटा पैदा होगा जो 500 साल के इंतजार को पूरा करेगा और भगवान राम मंदिर बनाएगा। यह इंतजार सिर्फ राम जी का थोड़े था यह सीता मैया का भी था और हमारे मिथिला का भी तो था। यह शुभ समय हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। जब राम मंदिर बना था तब मैंने कहा था कि भारत अब आने वाले 1000 सालों का इतिहास लिखेगा।


पीएम ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान दिल्ली और महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन की सरकार थी। इन लोगों ने बिहार के लोगों को वहां से भगा दिया। आज वही लोग आपसे वोट मांगने आ रहे है। क्या आप उन्हें माफ करेंगे क्या? कैसे पहले हमारी बहु -बेटियां शाम में निकलने से डरती थी, उस समय को याद किगिए की कैसे बिहार में अपहरण उद्योग फैला हुआ था।


इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह एक शहजादे (राहुल गांधी) हैं, उसी तरह पटना में भी एक शहजादे (तेजस्वी यादव) हैं। एक शहजादा पूरे देश को तो दूसरा पूरे बिहार को अपनी जागीर समझता है। आज भारत ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। 10 साल पहले भारत दुनिया की 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थी। बीते 10 साल में हम पांचवें नंबर पर पहुंच गए।